संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बल्क ड्र्रग पार्क को मूर्त रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। हाल में तेलंगाना में विकास कार्यों का खाका तैयार करने की रूपरेखा बनाई गई। कंपनी ने कार्ययोजना तैयार करने के लिए आवेदन किया है। बल्क ड्रग पार्क विकसित करने की जिम्मेदारी यूपीसीडा को सौंपी गई है।
सैदपुर क्षेत्र के कुल पांच गांवों में 1472 एकड़ में फैले बल्क ड्रग फार्मा पार्क में दो फेज में विकास का खाका खींचा जाना है। इससे जेनरिक दवाओं के उत्पादन में हब के तौर पर विकास का रास्ता साफ हो जाएगा। परियोजना के अंतर्गत फेज-1 में 300 एकड़ भूमि के विस्तृत मास्टर प्लान व प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराकर विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। विस्तृत कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के लिए अब उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने विस्तृत मास्टर प्लान व प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
बुनियादी विकास के लिए होंगे कई मानकों पर कार्य
यूपीसीडा ने नेशनल कॉम्पिटीटिव बिडिंग (एनसीबी) के जरिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) व रिक्वेस्ट फॉर क्वॉलिफिकेशन (आरएफक्यू) प्रक्रिया के जरिए आवेदन मांगे हैं। कार्य आवंटन के लिए आवेदन किया जाएगा। उन्हें तीन स्तरीय निर्धारण प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस निर्धारण प्रक्रिया का पहला फेज प्री बिड, दूसरा फेज फाइनेंशियल व तीसरा फेज टेक्निकल बिड होगा। कार्य प्राप्त करने वाली कंसल्टेंसी फर्म को फेज-1 में 300 एकड़ के निर्धारित क्षेत्र में विकास के लिए विस्तृत मास्टर प्लान बनाना होगा। इसके अतिरिक्त यहां लगने वाले संयंत्रों के उचित संचालन के लिए कई मानकों का निर्धारण भी करना होगा।
-
इन पांच गांवों की भूमि का हुआ था चयन
जहां यह फार्मा पार्क निर्मित होना है, उन पांच गांवों में मडावरा तहसील के तहत आने वाले सैदपुर में 426 व गडोलीकलां में 249 एकड़ तथा महरौनी तहसील के तहत आने वाले लरगन में 239, करौंदा में 116 एकड़ व रामपुर में 441 एकड़ भूमि है।
-
बल्क ड्रग पार्क के संबंध में तेलंगाना में सीडा की एक बैठक हुई है, जिसमें आरएफपी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही यहां विकास कार्य का खाका तैयार कर दिया जाएगा।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद