फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धौर्रा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रकिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/जाखलौन। धौर्रा कस्बा में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया। ब्रिज निर्माण से श्रद्धालुओं व ग्रामीणों को गेट पर घंटों खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।
रेलवे क्रॉसिंग 319 के दूसरी ओर पर्यटन स्थल रणछोर धाम है। यहां निरंतर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रहती है। मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रेलवे क्राॅसिंग पर गेट बंद होने से भीड़ लग जाती है। श्रद्धालुओं को निकलने में घंटों तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को अमर उजाला ने 16 दिसंबर के अंक में पेज नंबर चार पर धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवर ब्रिज नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए रेलवे के अधिकारियों ने शनिवार को क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सुभाष यादव व ग्राम प्रधान धीरज सिंह यादव और पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रसाद मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें