फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के वार्ड में ही समस्याओं का बोलबाला

Fri, 12 Jan 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के वार्ड नंबर में ही लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हो रहे हैं। नए कुआं व मलैया मंदिर के पास न तो बेहतर सड़कें व नाली हैं और न ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। इतना ही नहीं, कई पात्र गृहस्थी, खाद्य सुरक्षा योजना में सूचीबद्घ नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 25 चौबयाना भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां सदर विधायक का निवास है। साथ ही वार्ड का सभासद भी भाजपा का है। पालिका अध्यक्ष रजनी साहू भी भाजपा से हैं। इसके बाद भी विकास की गंगा मोहल्ले के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाई है। जिसका मोहल्लेवासियों को रंज है। विधायक आवास के पीछे से ही बदहाल स्थिति नजर आने लगती है। यहां की सड़कों के पेवर ब्रिक्स जमीन में मिल गए हैं। नाली भी अस्त व्यस्त हैं।

जिनमें गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। खाली प्लाट में कचरा एकत्रित हो रहा है। सड़क के बीच में लगे बिजली के खंभे वाहनों की आवाजाही में परेशानी बनते है। पानी की स्थिति ठीक नहीं है। वार्ड में तीन हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। वहीं, परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत पात्र गृहस्थी की सूची में शामिल होने से छूट गए हैं। जिससे ऐसे परिवार रियायती अनाज पाने से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन


खाली प्लॉट में इकट्ठा होता कचरा
मोहल्ले का कचरा खाली प्लाट में डाला जा रहा है। वहीं, नाली का अभाव बना हुआ है। जिस कारण गंदा पानी जहां-तहां बहता रहता है। सफाई कर्मचारी सफाई के लिए आते हैं लेकिन कचरा अनियमित तरीके से उठता है। इसके अलावा खस्ताहाल सड़क व नाली की समस्या गंभीर होती जा रही है।
- प्रभु

छह महीने से खराब पड़े हैंडपंप
मलैया मंदिर का हैंडपंप व दो अन्य हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। जब कभी पाइप जलापूर्ति बाधित होती है तब हैंडपंप के अभाव में पानी जुटाने के लाले पड़ जाते हैं। वहीं, मंदिर पहुंच रहे दर्शनार्थियों को भी पानी की समस्या उत्पन्न होती है। पास में बने कुएं का हाल भी खराब है। देखरेख के अभाव में कुएं की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है।
- देवकीनंदन

बीच सड़क में लगे खंभों ने बढ़ाई परेशानी
मोहल्ले की सड़क के बीच में एक नहीं बल्कि  तीन बिजली के खंभे लगे हुए हैं। जिसकी वजह से गली में तिपहिया और चार पहिया वाहनों को आने जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा बीमार ग्रस्त व्यक्ति को भी अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती है।
- रवि

वार्ड में कई लोगों के नहीं बने राशन कार्ड
वार्ड में कई पात्र परिवारों के राशन कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क करेंगे। मोहल्लेवासियों के लिए सड़क के बीच में लगे बिजली के खंभे बड़ी समस्या बन गए हैं।
अनुराग चौबे
- सभासद

सड़क, नाली के दिए हैं प्रस्ताव
नए कुआं वाले क्षेत्र में सड़क, नाली बनवाने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, जो भी कमी रह जाएगी, उसे मार्च माह के बाद पूरा कर लिया जाएगा। जहां तक सफाई की बात है तो नगर पालिका अध्यक्ष से यहां की सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें