डीएम व कमिश्नर की उपस्थिति में मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में बच्चों ने देखा प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/जाखलौन। प्रधानमंत्री ने धौर्रा सहित प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालयों को वर्चुअल उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखते ही बच्चों ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के बाद मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि मंडल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना से श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में पढ़कर बेहतर शिक्षा के बल पर श्रमिकों के बच्चे भी अच्छे पदों पर चयनित होंगे इस मौके पर सीडीओ कमलाकांत पांडेय, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, उप श्रमायुक्त झांसी नदीम अहमद, सहायक श्रमायुक्त संजय सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल सिंह, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी बिरधा संदीप मिश्रा, प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम प्रधान धीरज सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री से बच्चे नहीं कर सके संवाद
उद्धाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री को बच्चों से संवाद करना था इससे धौर्रा स्थित विद्यालय के बच्चे भी खुश थे लेकिन आज हुए कार्यक्रम में यहां के बच्चों से बात नहीं हो सकी। इससे कुछ बच्चे मायूस जरूर हुए लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि धौर्रा जैसे पिछड़े क्षेत्र में अटल आवासीय विद्यालय उनकी शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा।
0000
पीएम से नहीं कर पाए बात
छात्रा प्रिंसी ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री को स्क्रीन पर इतने पास से देखा लेकिन उन्होंने हम लोगों से बात नहीं की इसका मलाल रहा। अर्पित ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विद्यालय का तोहफा देकर हम लोगों को आगे पढ़ने का मौका दिया है हम सब इसके लिए आभारी हैं। खुशी कौशिक ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री हम लोगों से संवाद करते तो और खुशी होती। सुमित कुमार ने कहा कि इस विद्यालय के बनने से क्षेत्र में काम करने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।