फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय झरर: 25 छात्रों को पढ़ाने के लिए है चार शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। एसडीएम ने शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे प्राथमिक विद्यालय झरर का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में नामांकित 25 छात्र के सापेक्ष दो शिक्षामित्रों सहित चार शिक्षकों की तैनाती देख वह सन्न रह गए। उन्होंने छात्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव को स्टाफ ने बताया कि विद्यालय में दो सहायक अध्यापिकाएं वंदना और बबीता पाल और दो शिक्षामित्र सहित चार की तैनाती है। लेकिन निरीक्षण के समय दोनों सहायक अध्यापिकाओं के छुट्टी पर होने की जानकारी दी गई। हाजिरी रजिस्टर पर सीएल अंकित पाई गई। इस पर उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी को सत्यता का पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के छात्रों की हाजिरी रजिस्टर का अवलोकन किया तो पांचों कक्षाओं में 25 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 16 बच्चे ही विद्यालय में उपस्थित मिले। मिड-डे-मील लेने वाले छात्रों की संख्या 17 थी। वहीं, शुक्रवार को 19 छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर में अंकित थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए छात्रांकन बढ़ाने के निर्देश दिए।

40 छात्रों पर एक शिक्षक की तैनाती का नियम
शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार 40 छात्रों पर एक अध्यापक की तैनाती का नियम है। लेकिन विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार के चलते मानक को ताक पर रखकर नियम विरुद्ध अध्यापकों की तैनाती का खेल खूब चल रहा है। जबकि, दूरदराज ग्रामीण अंचलों में कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां सैकड़ों छात्रों को पढ़ाने के लिए मात्र एक और दो अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें