संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला किसान से पट्टा नवीनीकरण के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए सींचपाल मुश्ताक अली को निलंबित किए जाने की तैयारी है। सिंचाई विभाग ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
तहसील पाली के ग्राम बगौनी के मजरा जमुनिया निवासी भागवती की शिकायत पर मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई झांसी की टीम ने सींचपाल मुश्ताक अली को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। टीम आरोपी सींचपाल को लेकर कोतवाली सदर पहुंची थी और यहां आवश्यक कार्रवाई की थी। सजनाम बांध पर तैनात मुश्ताक अली के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद सिंचाई विभाग में खलबली मच गई थी। बुधवार को सिंचाई विभाग के कार्यालयों में कामकाज सामान्य तौर पर चलता रहा। अधिकारी से कर्मचारी तक इस घटना को लेकर चर्चा करते रहे। वहीं, सींचपाल मुश्ताक अली के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए सिंचाई विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। ।