फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वैक्सीन समय पर न पहुंचने से मायूस लौटीं गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन (ललितपुर)। धौर्रा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन न पहुंचने से दूरदराज से आईं गर्भवती महिलाएं परेशान रहीं। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद के निर्देश पर दोपहर करीब एक बजे वैक्सीन पहुंची तब तक कई महिलाएं लौट गई थीं।
विज्ञापन

पीएचसी पर बुधवार व शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्र के तहत कैंप लगाया जाता है। पिछले बुधवार को यहां वैक्सीन न पहुंचने से महिलाएं व शिशु मायूस होकर लौट गए थे। बुधवार को वैक्सीन लगवाने के लिए पीएचसी पर सुबह से महिलाओं का आना शुरू हो गया, लेकिन वैक्सीन न पहुंचने से कई महिलाएं लौट गईं। डॉ नजमा खातून ने बताया, वह वैक्सीन आने का इंतजार कर रही हैं, वैक्सीन समय पर न आने से कुछ महिलाएं वापस चली गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में बता दिया है। अब शनिवार व बुधवार को समय पर वैक्सीन की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें