फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डंपर की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खेत की सिंचाई कर घर लाैट रहे पीआरडी जवान की बाइक में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुगरवारा निवासी सिरनाम कुशवाहा पीआरडी में तैनात था, लेकिन इस माह उसकी ड्यूटी नहीं लगी थी। वह स्वयं की एवं ग्राम मिर्चवारा में बंटाई पर खेती कर रहा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह सिंचाई करके अपने घर बाइक से लौट रहा था। ग्राम गुगरवारा के पास एक ढाबा के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबा पर बैठे लोगों ने इसकी जानकारी परिवारजन को दी। परिजन एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे दीपचंद कुशवाहा ने बताया कि उसके पिता तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटे थे। गांव में करीब ढाई एकड़ खेती की जमीन है और उसके पिता मिर्चवारा में भी बंटाई पर जमीन लेकर खेती कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें