ललितपुर। प्रयाग पीठाधीश्वर जगत गुरु स्वामी ओंकारानंद सरस्वती महाराज के सोमवार को जनपद आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूलमालाएं पहनाकर बाजे गाजे के साथ उनकी भव्य अगुवानी की। उन्होंने बड़ा मंदिर रघुनाथ जी के दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना की।
ललितपुर पधारे प्रयाग पीठाधीश्वर ओंकारानंद सरस्वती का श्रद्धालुओं ने रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया एवं गुरुदेव भगवान के जयकारे लगाए। पुलिस की सुरक्षा में महाराज बड़ा मंदिर पहुंचे, जहां रघुनाथ जी, काली माता का वैदिक मंत्रोचारणों एवं विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर मत्था टेका। बुढ़वार रोड स्थित कौस्तुब चौबे के आवास पर पहुंचे, जहां उनकी आरती उतारकर स्वागत किया गया।
उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें, जिससे वह आगे चलकर सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। महाराज जी देर शाम नई बस्ती सरकारी कुआं के निकट श्रीखाटू श्याम जन्मोत्सव के आयोजन में पहुंचे और धार्मिक आयोजन में भाग लिया। इस दौरान कृष्ण सखा उद्धव महाराज, कौस्तुभ चौबे, चंद्रशेखर पंथ, अक्षय अलया, अशोक रावत, भूपेंद्र सिंह बड़े राजा, जितेंद्र कौशिक, स्वदेश शर्मा, सुरेश पंथ, गिरिराज रावत आदि मौजूद रहे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक ने महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि वह सुबह आठ बजे ओरछा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। ब्यूरोि