फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश उत्सव को लेकर निकली प्रभातफेरी

विज्ञापन
प्रभातफेरी निकालते सिख श्रद्घालु - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। गुरु गुरु नानक देव महाराज का 551वां प्रकाश उत्सव 30 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में रविवार को सिख संगत द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई साथ ही गुरुद्वारा में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी शुरू हुई। जिसमें ई रिक्शा पर चित्रों के साथ गुरुद्वारा ग्रंथि मोकम सिंह चल रहे थे। जिनके पीछे महिलाएं व पुरुष और समाज के सेवादार गुरु शब्द कीर्तन का आनंद लेकर चल रहे थे। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों पर चलने के दौरान सबद कीर्तन गाया गया। प्रभात फेरी का समापन गुरुद्वारा हुआ। जहां पर आतिशबाजी चलाई गई। अंत में माता अमृत कौर व बलवंत परिवार की ओर से चाय व नाश्ते के प्रसाद की सेवा की गई। इस दौरान संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा एडवोकेट, लावशीत सिंह अरोरा, दलजीत सिंह, रविंदर सिंह छाबड़ा, मनमीत सिंह सलूजा, सतनाम भाटिया, हरजीत सिंह, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह, डिंपी, बलदेव सिंह, गुरमुख सिंह, सानू सिंह, अमरजीत सिंह, नरिंदर सिंह सलूजा, केदार सिंह पिंटू आदि मौजूद रहे।
--------
आज होंगे यह कार्यक्रम
गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा ने बताया कि 30 नवंबर को अखंड पाठ के बाद निशान साहिब के चोले की सेवा व गुरवाणी कीर्तन अरदास होंगे। जिसमें बाद दोपहर 12 बजे से गरु का लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। रात्रि में भी गरुद्वारा में कार्यक्रम संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें