फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का निर्णय ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर आज प्रधानमंत्री ने तीन मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है। इसी पर शहरवासियों की राय ली कि प्रधानमंत्री का निर्णय ठीक है। अधिकांश लोगों ने प्रधानमंत्री के निर्णय को देशहित में बताया है। लोगों ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से लोगों का आपस में मिलना जुलना बंद है। इस कारण वायरस एक स्थान से दूसरे स्थान पर आ- जा नहीं सकता है। यही वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने में सबसे अधिक कारगर है। यदि लॉकडाउन बढ़ाया है तो इसके पीछे कोई न कोई देशहित से जुड़ी वजह है। क्योंकि, देश में आबादी बहुत अधिक है और भीड़ भाड़ भरे देश में लोगों को आपस में एक दूसरे से मिलने को नहीं रोका जा सकता है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर लिया गया निर्णय देशहित में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें