फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के वाहक बने सुअर

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय सफाई की समस्या से उबर नहीं पा रहा है। यहां विचरण कर रहे सुअर गंदगी फैलाने के वाहक बन गए हैं। इससे खाली प्लॉट साफ-सुथरे नहीं रह पा रहे हैं। वार्ड में विचरण कर रहे सुअर गंदगी के वाहक बन गए हैं। सभासद मंजू लवली शर्मा की अगुवाई में सफाई का अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड को साफ-सुथरा बनाने की कोशिश की गई। जगह-जगह से कचरा हटाया गया व नालियों की सफाई की गई, लेकिन इसके बाद भी वार्ड में विचरण कर रहे सुअर सफाई के लिए समस्या बन गए हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार मिश्र का कहना है कि इस समय सुअर पालकों की बैठक नहीं बुलाई जा सकती है, जिससे उन्हें निर्देश जारी नहीं किए जा सकते हैं। नगर पालिका स्वयं ही सुअरों को पकड़ने का अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें