फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड बिरधा के अंतर्गत ग्राम पटसेमरा के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पटसेमरा के प्रधान पद की मतगणना में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्राम पटसेमरा निवासी अभिलाषा ने शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि वह ग्राम पंचायत पटसेमरा से प्रधान पद हेतु उम्मीदवार थी। दो मई को ब्लाक बिरधा स्थित मतगणना स्थल पर मतों की गिनती आरंभ हुई, जिसमें उसे 616 मत प्राप्त हुए। विपक्षी प्रत्याशी को 612 मत प्राप्त हुए। मतों की गणना के बाद मतगणना अधिकारी ने तीन मतों से विजय घोषित कर दिया। इसके पश्चात वह एवं एजेंट मतगणना स्थल से बाहर आ गए। इसी दौरान मतगणना स्थल पर विपक्षी द्वारा पुन: मतगणना कराकर स्वयं को एक मत से विजय घोषित करा लिया गया। जब वह अपना विजय प्रमाण पत्र लेने पहुंची, तब उसे बताया गया कि विपक्षी को एक मत से विजय घोषित कर प्रमाण पत्र दे दिया गया है। उसने मतगणना अधिकारी पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र पर भूपेंद्र सिंह, मंगल सिंह, रोहित, सोबरन सिंह, चंद्रभान सिंह, गोपाल सिंह, शिव सिंह आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें