फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के ठहराव को होगा धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम धौर्रा स्थित गांधी चबूतरा पर श्रीकांत नायक के नेतृत्व में एक बैठक आहूत की गई, जिसमें क्षेत्रवासियों व ग्रामवासी शामिल हुए। इस मौके पर धौर्रा स्टेशन पर ट्रेनों के पुन: ठहराव के लिए अनशन की रूपरेखा पर विचार विमर्श करते हुए 15 अप्रैल से होने वाले धरना प्रदर्शन पर चर्चा की गई। इसी के साथ रेलवे स्टेशन मास्टर धौर्रा को ज्ञापन दिया गया। जिसमें ट्रेनों को रोकने के लिए धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान धौर्रा धीरज यादव, पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रशाद मिश्रा, पूर्व प्रधान पिपरई जयराम रजक, आनंद प्रजापति, विनय तिवारी, शकूर खान, शिवकुमार, राजेश कुमार पंथ, आनंद कुमार जैन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें