फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टीकल में हो रही उगाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बैनरतले छात्रों ने प्रैक्टीकल परीक्षा के नाम पर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया है। जिला उपाध्यक्ष अंकित यादव ने एसडीएम सदर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि राजकीय इंटर कालेज में छात्रों से प्रैक्टीकल के नाम पर उगाही की जा रही है।
विज्ञापन


 ऐसा नहीं करने पर छात्रों को धमकाया जा रहा है। इससे छात्रों को मानसिक तनाव से जूझना पड़ रहा है, उन्हें कम नंबर मिलने का भय सता रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र पर संजय जाटव, शुभम शुक्ला, मलखान सिंह, रूपक, दीपक चौहान, मोंटी शुक्ला, मोहित शर्मा, राहुल शर्मा, बंटी तिवारी, विपिन पाठक, नितिन त्रिपाठी के हस्ताक्षर बने हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जीआईसी के छात्रों ने जिलाधिकारी से अवैध उगाही की शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। एनएसयूआई ने शिकायती पत्र देकर मामले को गरमा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें