फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन दिन से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति, संकट से जूझ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-खितवांस। मिर्चवारा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। आलम यह है कि खितवांस क्षेत्र में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप बनी हुई है। लगातार आपूर्ति बाधित होने से दूर संचार समेत अन्य सेवाएं प्रभावित बनी हुई है। वहीं, ग्रामीणों को भीषण गर्मी व उमस की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
जुलाई माह के पहले सप्ताह में बिजली घर की 33 केवी लाइन प्रभावित हो गई थी। इस पर लगातार आठ दिन तक बिजली का संकट हो गया था। दस दिन बाद दूसरी बार आपूर्ति प्रभावित हो गई है। स्थानीय राम उजागर राजपूत ने बताया कि गांव में तीन दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप बनी हुई है। कीड़ों का खतरा बना हुआ है। वहीं, संतोष कुशवाहा ने कहा कि लगातार बिजली न मिलने से कई सेवाएं प्रभावित हो गईं हैं। रात में सोना तक मुश्किल हो रहा है। बीमार होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तेज हवाओं व बारिश के चलते लाइनों में फाल्ट आ रहे हैं जिन्हें लाइनमैनों की टीम लगाकर सही कराया जा रहा है। खितवांस क्षेत्र में विद्युत सप्लाई न आने की जानकारी मिली है उस इलाके की लाइन ठीक कराई जा रही है।-लोकेश कुमार, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें