- गहराया पेयजल संकट, लोग हुए परेशान
पाली। कस्बा पाली में मंगलवार को शाम 4.30 बजे तेज बारिश होने के कारण पाली घटवार मार्ग पर 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आ गया। जिससे पाली के एरावनी फीडर, कैथोरा, बालाबेहट, धौरा फीडर के साथ आसपास के ग्रामों में बिजली नहीं आई। मंगलवार की रात तक लाइन सही नहीं हो पाई थी, बुधवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा होने पर महिलाओं को पानी की काफी परेशानी उठानी पड़ी, महिलाओं को हैंडपंप से पानी लाना पड़ा, साथ ही बिजली उपकरण व मशीनरी का संचालन नहीं हो सका। पेयजल आपूर्ति न होने सुबह से लोगों आम जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। विद्युत कर्मचारियों ने शाम तीन बजे तक लाइन सही कर आपूर्ति प्रारंभ की। संवाद