फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन बाद भी बिजली ठप
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा शहजाद नदी में गिर खंभों को पांच दिन बीतने के बाद भी नहीं उठाया गया है। यहां पर खंभा में लगे तार भी जमीन पर पड़े हैं। इससे पंचमुखी हनुमान मंदिर पर बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
शहर में बाईपास के पास सुरईघाट से पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए बिजली आपूर्ति की गई है। यहां से बलखंडी मंदिर के लिए भी आपूर्ति होती है। आसपास रहने वाले लोग भी बिजली लिए हुए हैं। मध्य प्रदेश व जिले में हुई बरसात से गोविंद सागर बांध का जलस्तर बढ़ जाने पर बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। इससे शहजाद नदी में बाढ़ जैसी स्थित हो गई। इससे सुरई घाट से पनारी जाने वाले मार्ग पर शहजाद नदी पर पंचमुखी मंदिर के पास बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। नदी किनारे लगे बिजली के खंभा भी शहजाद नदी की बाढ़ की चपेट में आकर गिर गए। इनके तार अभी भी जमीन पर पड़े हैं। कुछ तार कटने लगे हैं। खंभा गिरने से मंदिर पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मंदिर व आसपास के घरों में पांच दिन से अंधेरा छाया है।
विज्ञापन

बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में कीड़ा मकोड़ों का भय रहता है। बरसात से जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। इससे बीमारियां फैलने का भी खतरा है। इसके बाद भी बिजली विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। पांच दिन बीतने के बाद भी न तो खंभा उठाए गए और न ही तारों को हटाया गया है।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के खंभा की मिट्टी बह गई
पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बने शहजाद नदी के पुल के पास हाईटेंशन लाइन के खंभा भी लगे हैं। इनके पास नदी के पानी का बहाव होने से खंभा की मिट्टी पूरी तरह से बह गई है। इन खंभों का सीमेंट भी बीच में लटक रहा है। ऐसे में खंभों के गिरने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास विद्युत खंभा गिरने का मामला संज्ञान में आया है। इसे 20 अगस्त को उठवा कर शीघ्र ही बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी।
- शैलेंद्र कटियार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें