फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ने दूसरे दिन भी रुलाया

Sat, 30 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electric, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी सब स्टेशन पर नई वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) मशीनें स्थापित होने का कार्य बिजली विभाग द्वारा दो दिन में पूरा किया जा सका। बृहस्पतिवार को जहां सुबह से गुल बिजली आधी रात को स़चारू हो सकी थी, वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को भी कार्य शाम तक होने के कारण आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित पुरानी प्रणाली की मशीनें हटाकर नई प्रणाली की वैक्यूम आधारित नई वीसीबी मशीनें स्थापित कर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है, ताकि विभिन्न फीडरों की ट्रिपिंग समस्या से निजात मिल सके और बिजली आपूर्ति भी रोस्टर के अनुसार पूर्ण उपलब्ध करा सकें। इसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा बृहस्पतिवार की सुबह से नई वीसीबी मशीनें लगाने का कार्य शुरू किया।

इस कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा सुबह सवा आठ बजे से रात्रि 11.50 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इस प्रकार बृहस्पतिवार को पूरे दिन और आधी रात तक बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को दिन में तपन भरी गर्मी और रात्रि में मच्छरों के प्रकोप के चलते परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


विभाग द्वारा बृहस्पतिवार की आधी रात को बिजली सुचारू तो करा दी गई, लेकिन मशीनों की अर्थ वायरिंग संबंधी अधूरा कार्य दूसरे दिन दोपहर बाद रोस्टिंग समय में शुरू किया गया। जिससे शाम को रोस्टिंग खत्म होने के बाद भी कार्य जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को घंटों बिजली आपूर्ति गुल रहने से परेशान होना पड़ा।

विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को पूरे दिन और आधी रात तक बिजली गुल रहने के बाद भी दूसरे दिन मनमाने तरीके से रोस्टिंग जारी रखी गई। जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें