फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खंभे तो कहीं लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग भले ही व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा कर रहा हो, लेकिन हकीकत यह ही कि सात मई को आई आंधी के दौरान क्षतिग्रस्त हुए खंभे व लाइनें अब भी कई इलाकों में सही नहीं हो सकी हैं। इस कारण ग्रामीणों को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। सप्लाई न मिलने से किसान खेतों में लगी मूंग की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि यही हाल रहा तो मूंग की फसल प्रभावित हो जाएगी। पेश है अर्जुन खिरिया व गदयाना की रिपोर्ट।
विज्ञापन

000000000000
अर्जुन खिरिया/ललितपुर। ग्राम अर्जुन खिरिया के मोहल्ला नई बस्ती में आंधी में गिरा खंभा कई दिन गुजर जाने के बाद भी खड़ा नहीं किया गया, इससे मोहल्ला के 70-80 घरों की बिजली गुल है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी खंभे से लाइन खेतों में लगे ट्यूबवेलों पर जाती है, लेकिन 10 दिनों से बिजली सप्लाई न मिलने से ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। किसान खेतों में खड़ी मूंग की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, इससे मूंग सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल न चलने से पशुओं को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। किसान रामसहाय दिदोरिया, जाहर सिंह पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, सल्टू यादव, आकाश प्रजापति आदि लोगों ने जल्दी ही खंभे खड़े कर बिजली सुचारु किए जाने की मांग की। अवर अभियंता केके वर्मा ने बताया कि ग्राम अर्जुन खिरिया के नई बस्ती मोहल्ले में एक खंभा टूटने की जानकारी है, जल्द ही इसे खड़ा कर लाइन चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें