कैप्सन- विघुत मीटर चैक करती टीम
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की सात टीमों ने नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक सैकड़ा से अधिक लोगों के संयोजन काटे। वहीं, टीम ने लगभग चार लाख रुपये की राशि वसूली।
इस समय विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरों पर लगाम कसने के साथ साथ बकाया बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों के साथ नगर में आठ दिन बाद फिर एक अभियान चलाकर 534 मीटरों को चेक किया। इस पर टीम ने तीन लाख सतासी हजार नौ सौ उन्नतीस रूपए की राशि वसूली। टीम ने 118 लोगों के विघुत संयोजन काटें।
टीम में एसडीओ तालबेहट रमेश चन्द्र, एसडीओ सत्यदेव पाठक बांसी, अवर अभियंता विनय साहू और रामबहादुर, टीजी - टू चन्दन सिंह और आनंद पटैरिया, कोमल वर्मा सहित संविदा कर्मी विवेक श्रीवास्तव,आशीष लिटौरिया, प्रदीप मिश्रा, अनुरूद्ध , प्रशांत खरे सहित पूराकलां, बांसी, जखौरा के संविदा कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
तालबेहट। विद्युत उपखंड कार्यालय पर आयोजित शिविर में मौजूद उपभोक्ताओं ने इस तरह के शिविर मात्र तालबेहट में आयोजित करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर जखौरा और बांसी तथा बार मुख्यालय पर आयोजित किए जाएं, जिससे वहां के उपभोक्ताओं की परेशानी दूर हो सके।
कैप्सन- विघुत मीटर चैक करती टीम- फोटो : TALDEHATE