फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग, बैनर-पोस्टर हटाए

Thu, 05 Jan 2017 12:36 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
election - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार की दोपहर से चुनाव आयोग ने प्रदेश में आचार संहिता लागू कर दी है। इसके बाद नगर पालिका व जिला प्रशासन ने शहर में लगे राजनीतिक पार्टियों, नेताओं, प्रत्याशियों के होर्डिंग व बैनर-पोस्टरों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक चले अभियान में शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों को पूरी तरह से होर्डिंग व पोस्टर मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन व नगर पालिका के अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देश दे दिए थे कि आचार संहिता लागू होते ही 24 घंटों के भीतर क्षेत्र में लगे राजनीतिक पार्टियों, सरकारी योजनाओं, नेताओं व प्रत्याशियों से संबंधित बैनर, होर्डिंग, पोस्टर, वॉल पेंटिंगों को हटाया जाए। इसी क्रम में डीएम डा. रुपेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर पालिका समेत तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और समस्त उपजिलाधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देेश दे दिए थे।


बुधवार की दोपहर आचार संहिता लागू होने की घोषणा के बाद नगर पालिका व जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया है और शहर में लगे होर्डिंगों व बैनर-पोस्टरों को हटाने का अभियान चालू हो गया। बड़े-बड़े होर्डिंग व पोस्टरों को नगर पालिका की जेसीबी मशीन का सहारा लिया गया। जिला मुख्यालय पर देर रात तक अभियान चलाया गया, इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों व चौराहों पर लगे समस्त होर्डिंगों को हटा दिया है। वहीं दीवारों पर बनी राजनीतिक पेटिंगों पर भी रंगाई की गई। इस दौरान एसडीएम सदर रमेश चंद्र, नगर पालिका ईओ राकेश कुमार, कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें