फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए भूमि हस्तांतरित, सीएम के आने की संभावना, विकास योजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 14 Dec 2024 11:52 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आने की संभावनाओं को लेकर रुकी हुई विकास योजनाओं में तेजी आ गई है। अधूरी पड़ी विकास योजनाओं को पूर्ण किया जा रहा है। इन योजनाओं में मेडिकल कॉलेज, बस डिपो का उद्घाटन व हवाई अड्डा, बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास किया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज के अधूरे कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं, तो हवाई अड्डा की भूमि की पैमाइश का काम तेजी से किया जा रहा है। बल्क ड्रग पार्क के लिए भूमि का हस्तांतरण भी किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है, दिसंबर के अंतिम व जनवरी के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री का आगमन हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जनपद में पूर्ण व नई परियोजनाओं की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन


पूरे किए जा रहे मेडिकल कॉलेज के अधूरे काम
करीब तीन सौ करोड़ की लागत से अमरपुर में मेडिकल कॉलेज व शहर में अस्पताल की स्थापना की गई है। अमरपुर में विद्युत संयोजन नहीं है। पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। इन दोनों व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के लिए अब प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय में लंबित चल रहे निर्माण में तेजी लाई जा रही है।

बस डिपो की इमारत तैयार, हैंडओवर जल्द
यहां परिवहन निगम का डिपो संचालित होने जा रहा है। इसके लिए इमारत तैयार है, प्रशासनिक स्तर पर इस इमारत को हस्तांतरित करने की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट शासनस्तर पर भेज दी गई है। अब शासन स्तर पर ही कार्रवाई होनी है। अनुमान है कि मुख्यमंत्री इसकी सौगात जनपदवासियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन


हवाई अड्डा निर्माण के लिए भूमि चिह्नित
जनपद मुख्यालय पर हवाई अड्डा निर्माण का कार्य हो रहा है, इसके लिए 91 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। अब भूमि की पैमाइश प्रारंभ हो चुकी है। पैमाइश कर नागरिक उड्डयन विभाग को यह भूमि हस्तांतरित कर दी जाएगी। यह जनपद को हवाई मार्ग से जुड़ेगा। जनपद के आसपास करीब 200 किलोमीटर तक कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। इसलिए यह महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका मुख्यमंत्री शिलान्यास कर सकते हैं।

बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए भूमि हस्तांतरित
बल्क ड्रग फार्मा पार्क महत्वपूर्ण योजना है। मड़ावरा तहसील में इसका निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 1472 एकड़ पशुपालन की भूमि यूपीसीडा को हस्तांतरित कर दी गई है। अब इस पर निर्माण अगले माह से प्रारंभ हो जाएंगे। निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें