फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पहले दिन ही पॉश मशीन में खराबी, गेहूं की खरीद खरीद बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी मंडी के दो केंद्रों पर 1000 क्विंटल खरीद, कई केंद्रों पर अभी शुरू नहीं हो सकी प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/ललितपुर। जिले में गेहूं खरीद सत्र के पहले ही दिन तकनीकी अव्यवस्थाएं सामने आईं महरौनी मंडी में संचालित एक क्रय केंद्र पर पॉश मशीन में खराबी आने से किसानों के गेहूं की तौल की फीडिंग नहीं हो सकी। हालांकि दोनों केंद्रों पर मिलाकर करीब 1000 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
जनपद में कुल 47 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन पॉश मशीन और बारदाने की कमी के चलते फिलहाल महरौनी मंडी परिसर में ही दो केंद्रों का संचालन शुरू हो सका। यहां भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और आरएफसी के क्रय केंद्रों पर सोमवार को गेहूं की तौल हुई। एफसीआई केंद्र पर करीब 420 क्विंटल और आरएफसी केंद्र पर 580 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई, लेकिन पॉश मशीन में तकनीकी खराबी के कारण तौल का डाटा फीड नहीं हो सका। मंडी सचिव अनूप यादव ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


पहले दिन पांच केंद्रों को मिलीं पॉश मशीनें
विपणन विभाग ने पहले दिन पांच क्रय केंद्रों को पॉश मशीनें वितरित कीं। इनमें महरौनी के एफसीआई, आरएफसी, खाद्य विपणन विभाग का एक केंद्र और पीसीएफ के दो केंद्र शामिल हैं। हालांकि खरीद केवल महरौनी के दो केंद्रों पर ही शुरू हो सकी, जबकि अन्य केंद्रों पर अभी खाता भी नहीं खुल सका है। अधिकारियों के अनुसार, दो दिन में सभी केंद्रों को पॉश मशीनें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
-
बारदाने की कमी बन सकती है बाधा
जनपद में खाद्य विपणन विभाग के पास बारदाने की कमी बनी हुई है। फिलहाल उपलब्ध स्टॉक से कुछ दिन खरीद संभव है, लेकिन जल्द आपूर्ति नहीं हुई तो आगे दिक्कत आ सकती है। पीसीएफ के पास वर्तमान में करीब 35 हजार बोरे उपलब्ध बताए गए हैं।

पाली में पहले दिन नहीं खुल सका केंद्र
पाली कस्बे में सोमवार को गेहूं क्रय केंद्र स्थापित तो किया गया, लेकिन संचालन शुरू नहीं हो सका। जियो टैगिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि पॉश मशीन एक-दो दिन में मिलने की संभावना है। सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही केंद्र पर खरीद शुरू होगी।-
बिरधा समिति का केंद्र भी नहीं हो सका शुरू
पाली मंडी में बिरधा समिति द्वारा संचालित क्रय केंद्र भी पहले दिन शुरू नहीं हो सका। जियो टैगिंग की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई। अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द खरीद शुरू होने की उम्मीद है।

जिओ टैगिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक-दो दिन में गेहूं खरीद शुरू होने की पूरी संभावना है। क्योंकि अभी न तो बारदाना आया है और न ही पॉश मशीन आई है।
विज्ञापन

राकेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव

00000000000000

महरौनी में दो केंद्रों पर 1000 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। पॉश मशीन में खराबी आने पर इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द ही मशीन ठीक कर तौल की फीडिंग शुरू कराई जाएगी। साथ ही बारदाना और अन्य मशीनें भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी।
-चामुंडा प्रसाद पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें