फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब की बेटी की शादी का पूरा खर्चा उठाकर कन्यादान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। आज के युग में जहां लोग अपनों की शादी में सहयोग करने से बचते हैं। वहीं एक युवा समाजसेवी ने एक गरीब सहरिया की लड़की की शादी का पूरा खर्चा उठाया और उसका कन्यादान कर समाज में एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

सेरवासकलां निवासी स्वर्गीय नत्थू सहरिया की मृत्यु काफी समय पहले बीमारी के चलते हो गई थी। एक पुत्री और दो पुत्रों की परवरिश उसकी पत्नी गजरा ने मजदूरी करके की। पुत्री किरन के बड़े होने पर मां के लिए उसकी हाथ पीले करने की समस्या पैदा हो गई थी। किरन की शादी थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम मनगुवा निवासी छोटे लाल पुत्र दुरजू के साथ तय हो गई थी लेकिन शादी का खर्चा उठाने में मां लाचार थी। ऐसी हालत में प्रताप यादव ने किरन की शादी का पूरा खर्चा उठाया और किरन का कन्यादान कर समाज में एक मिसाल पेश की है। प्रताप के इस कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें