फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 किलो पालिथीन जब्त की

Sat, 20 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शासन द्वारा प्रतिबंधित पालिथीन व प्लास्टिक थैली के उपयोग पर शहर में रोक लगाने के लिए नगर पालिका ने अभियान चलाया। इस अभियान में करीब 47 किलो पालिथीन जब्त की गई। साथ ही दुकानदारों को दोबारा पालिथीन नहीं बेचने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने टीम के साथ बाजार में छापामार अभियान चलाया। इसकी शुरुआत पालिका परिसर स्थित डा. शादीलाल कांपलेक्स में बनी दुकानों से की गई। इस दौरान दो दुकानों पर पालिथीन रखी पाई गई। इसके बाद टीम घंटाघर की ओर बढ़ी और मुख्य मार्ग पर स्थित पानी की प्याऊ तक सभी दुकानों, जगदीश मार्केट स्थित दुकानों व नझाई बाजार स्थित दुकानों पर जांच की। इस दौरान पालिका ने करीब 47 किलो प्रतिबंधित पालिथीन को जब्त किया। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को पालिथीन का दोबारा उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी। साथ ही अगली बार पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
टीम में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आरेके लवानिया व दिनेश कुमार बिरोनियां, अभिषेक कुमार चौबे, दीपेंद्र कुमार, संजय कुमार, परवेश, विनीत, कुंजबिहारी, धर्मेंद्र, राजीव, गंगाराम, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


टीम को देख बाजार में मचा हडकंप
नगर पालिका की टीम जैसे ही घंटाघर स्थित दुकानों पर पालिथीन के खिलाफ छापामारी करने पहुंची, तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसका असर सबसे ज्यादा नझाई बाजार में देखने को मिला। टीम को देखते ही दुकानदारों को जहां जगह मिली, वहां पालिथीन छिपाना शुरू कर दिया। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी गद्दी के नीचे, गुल्लक में, दुकानों के भीतर, छत पर व कुछ दुकानदारों ने तो अपने कपड़ों के भीतर पालिथीन को छिपा लिया। लेकिन, दुकानदार पालिका की टीम से नहीं बच सके। नझाई बाजार में एक किराना स्टोर की छत से 20 किलो पालिथीन जब्त की गई।

कपड़े के थैलों का उपयोग शुरू
पालीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगने के बाद से दुकानदारों ने पालीथिन की जगह कपड़े के थैलों का उपयोग करना शुरु कर दिया है। साथ ही दुकानदारों ने अलग-अलग साइज के थैलों के अनुसार दाम भी निर्धारित कर दिए हैं। थैलों के दाम दुकानदार ग्राहकों से ही वसूल रहे हैं और अगली बार से घर से थैला लाने को भी कह रहे हैं। कुछ दुकानदार सामग्री बेचने के बाद ग्राहक को सामान घर ले जाने के लिए अपना थैला पैसेे लेकर दे रहे हैं और थैला वापस आने के बाद लोगों को पैसे वापस कर रहे हैं।

टीम को देख बाजार में मचा हडकंप
नगर पालिका की टीम जैसे ही घंटाघर स्थित दुकानों पर पालीथिन के खिलाफ छापामारी करने पहुंची, तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसका असर सबसे ज्यादा नझाई बाजार में देखने को मिला। टीम को देखते ही दुकानदारों को जहां जगह मिली, वहां पालीथिन छिपाना शुरु कर दिया। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी गद्दी के नीचे, गुल्लक में, दुकानों के भीतर, छत पर व कुछ दुकानदारों ने तो अपने कपड़ों के भीतर पालीथिन को छिपा लिया। लेकिन, दुकानदार पालिका की टीम से नहीं बच सके। नझाई बाजार में एक किराना स्टोर की छत से 20 किलो पालीथिन जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें