फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग की आशंका

Tue, 27 Oct 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत के वार्ड नंबर चार से सदस्य पद की प्रत्याशी ज्योति सिंह की चुनाव अभिकर्ता ने डीएम को ज्ञापन देकर जखौरा क्षेत्र में मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग होने की आशंका जताई है। उन्होंने मतदान केंद्रों पर विशेष पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन


चुनाव अभिकर्ता संवेदना पत्नी बृजेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष की रिश्तेदार चुनाव लड़ रही हैं। उनके द्वारा बूथ कैप्चरिंग कराए जाने की आशंका है। अत: मतदान केंद्र ब्लाक जखौरा के ग्राम सिरसी, पिपरा, रायपुर, बादरौन, धुरवारा, बुधेड़ी, आगर, बुडेरा, नगवास, धरमपुरा आदि गांवों को अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र घोषित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। इस मौके पर ईसोम, समष्टि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें