फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तमाम निर्देशों के बाद भी मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा सका। मतगणना शुरू होते ही लोगों का मतगणना स्थल पर पहुंचना आरंभ हो गया। देखते ही देखते लगभग सभी मतगणना स्थलों पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान कई लोग बगैर मास्क लगाए मतगणना स्थल में घुसने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अन्नावि दिनेश कुमार ने कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखकर अनेक निर्देश जारी किए थे। इनमें मतगणना स्थल में प्रवेश के समय सभी व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग करने, प्रत्याशियों / अभिकर्ताओं द्वारा मतगणना प्रारंभ होने के 48 घंटा पूर्व आरटीपीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट की निगटिव रिपोर्ट या कोविड-19 वैक्सीनेशन कोर्स पूर्ण किए जाने की रिपोर्ट दिए जाने के बाद ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति देने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि मतगणना के दिन पल्स ऑक्सीमीटर से टेस्ट /थर्मामीटर से टेस्ट करने के बाद स्वस्थ पाए जाने पर मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मतगणना प्रक्रिया के दौरान मतगणना केन्द्र के बाहर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। लेकिन, महरौनी में लोग खिड़की से ताकाझांकी करते रहे। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें