फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर बंधेगा ताज, फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर सभी छह ब्लाकों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों के आने जाने पर रोक लगाने के लिए पुलिस फोर्स भी पहुंच गई है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिले के 415 गांवों में प्रधान चुन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर दो सौ मीटर की दूरी के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं दी गई है। केवल वहीं उम्मीदवार और उनके अभिकर्ता जा सकेंगे, जिन्होंने कोरोना जांच कराकर निगेटिव रिपोर्ट ले ली है। रिपोर्ट दिखाने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध है। मतगणना का विवरण प्रत्येक मतगणना स्थल पर तैनात एआरओ समय- समय पर प्रसारित करते रहेंगे। ग्राम प्रधानों के अतिरिक्त 523 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, 5175 ग्राम पंचायत सदस्यों और 21 जिला पंचायत सदस्यों के रिजल्ट को लेकर लोगों में उत्सुकता है।
----------
राजकीय महाविद्यालय में होगी मतगणना
महरौनी ब्लॉक की मतगणना सुबह 8 बजे से राजकीय महाविद्यालय में होगी। मतगणना 10 चक्र में होना है, जिसमें 22 टेबल लगाई गई है। भौंडी और गौना न्याय पंचायत में तीन- तीन टेबल तथा सिलावन, खिरिया लटकन जू, गुढ़ा, सैदपुर न्याय पंचायत में चार- चार टेबल लगायी गयी है। छह न्याय पंचायतों की ग्राम पंचायत सिलावन, चौकी, भैरा, नेंगुवा,खिरिया लटकन जू, छपरट, मिदरवाहा, पचौड़ा, भौंड़ी, पथराई, बुदनी-मड़ावरा, गुढ़ा, क्योलारी, सौजना, गौना, लुहर्रा, अगौड़ी, सैदपुर, पठा बिजयपुरा, नैनवारा, रमेशरा, सौजना की गिनती 22 टेबलों पर प्रारंभ की जाएगी। बिरधा में 28 टेबल पर मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ होगी। यहां सात अभिकर्ता पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें बदलकर दूसरा अभिकर्ता बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें