फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पुलिस का रहेगा पहरा

Tue, 22 Sep 2026 02:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ चल रहा है। इसके बाद प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देश पर सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन

निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जलाशयों और नदियों के किनारे विशेष निगरानी की जाएगी। विसर्जन के दौरान नाव पर गोताखोर मौजूद रहेंगे। यह गोताखोर गहराई में जाने या संतुलन बिगड़ने पर तत्काल बचाव करेंगे। विसर्जन स्थल जाने वाले मार्गों, तिराहों और चौराहों पर भी पुलिस तैनात रहेगी। विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षित क्षेत्र निर्धारित किया जाएगा। पुलिस श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थान और सुरक्षित सीमा में रहने की अपील करेगी। बच्चों को पानी के नजदीक न जाने देने के लिए भी निर्देश दिए जाएंगे।
यातायात व्यवस्था की तैयारी
विसर्जन स्थलों को जाने वाले सड़क मार्ग, हाईवे और स्टेट हाईवे पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। यह पुलिस इन मार्गों से गुजरने वाले वाहनों को सुचारू रूप से निकालेगी। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से विसर्जन कराने में सहयोग किया जाएगा। वाहनों की पार्किंग और आवागमन के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। प्रतिमा को पंडाल या घर से ले जाने से लेकर विसर्जन स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ नाव पर गोताखोर भी तैनात रहेंगे। सड़क, हाईवे और स्टेट हाईवे सहित अन्य विसर्जन मार्गों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें