ललितपुर। कच्ची शराब अड्डे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में वांछित चल रहे हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई। गठित टीमें हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मऊमाफी कबूतरा डेरा में 11 नवंबर को शहरी क्षेत्र में टेल्को के पास कच्ची शराब अड्डे को लेकर कबूतरा समुदाय के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के करीब 11 लोग घायल हो गए थे। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के भी आरोप लगाए थे। पुलिस ने प्रथम पक्ष रवि की तहरीर पर 32 नामजद व अन्य लोगों और दूसरे पक्ष की सोनिका की तहरीर पर चार नामजद व अन्य लोगों पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को 11 हमलावरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद शेष हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने कोतवाली पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वांछित हमलावरों को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस की तीन टीमें गठित की गई। गठित की गई टीमें वांछितों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इनको गिरफ्तार करने में सफल होगी। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह हमलावर हो चुके है गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों सुदीप, बलराम उर्फ बल्ली, रवि, राजकुमार, ब्रजेश, अजय, धीरज, महेश, बॉबी, अविनाश, सुनील निवासी ग्राम मऊमाफी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।