शासन के निर्देशन पर प्रदेश में हर बुधवार को हेलमेट व सीट बेल्ट दिवस बनाया जाता है। इसी क्रम में एआरटीओ सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस के सहयोग से श्रीतुवन मंदिर चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
सुबह करीब 11 बजे से दोपहर तीन-चार घंटे तक चले इस विशेष अभियान में एआरटीओ द्वारा 84 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही यातायात प्रभारी कैलाश नारायण सिंह द्वारा भी बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों और बिना सीट बेेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले 70 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही एआरटीओ ने इस अभियान के तहत लोगों को सीट बेल्ट बांधकर और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सीख दी है।