फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, संदिग्ध युवक की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जुगल किशोर मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और महंत से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
कोतवाली सदर क्षेत्र के पनारी रोड स्थित जुगलकिशोर मंदिर में शुक्रवार रात चोरी की वारदात हुई थी। चोर दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और महंत कमल दास के सिरहाने रखे रुपये चोरी कर ले गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। महंत कमल दास ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया। साथ ही महंत से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। महंत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात एक अज्ञात युवक मंदिर में आया था। उसने खाने के लिए टिक्कड़ मांगे थे, लेकिन उपलब्ध न होने की बात कहकर उसे लौटा दिया गया था। महंत ने उसी युवक पर चोरी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें