फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मोहर्रम पर पुलिस रही अलर्ट, जुलूस पर पुलिस की रही पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मोहर्रम पर जिले में पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट रही। जिले में परंपरागत 108 ताजिए और 20 बुर्राक को लेकर 25 जुलूस निकाले गए। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। मिश्रित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहा।
मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पूरे जनपद में सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में परंपरागत रूप से 108 ताजिए और 20 बुर्राक रखे गए थे। शुक्रवार को जनपद में करीब 25 जुलूस निकाले गए। ताजियों को लेकर निकाले गए जुलूसों के दौरान पुलिस लगातार निगरानी करती रही। शहर में परंपरागत 6 से 7 जुलूस निकाले गए। जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। प्रमुख चौराहों, ताजिया मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया। पुलिस फोर्स के अलावा क्यूआरटी अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि जुलूस मार्गों पर पुलिस तैनात रही। मिश्रित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रमुख मार्गों और जुलूसों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी गई। सभी जुलूस निर्धारित रूट और समय के अनुसार निकाले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें