फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: छापा मारने गई पुलिस के उड़े होश, पानी पीने के लिए चलाया हैंडपंप तो निकल रही थी शराब

Tue, 18 Aug 2020 04:21 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
हैंड पम्प से निकलती शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी और कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के गढ़ कबूतरा डेरा पर दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ा। 

विज्ञापन


मौके पर गई टीम ने लगभग 100 लीटर अवैध शराब बरामद की और पांच हजार लीटर लहन नष्ट किया। वहीं इलाके में एक हैंडपंप से भी पानी की जगह शराब निकलते देख टीम के होश उड़ गए।

इस समय पूरे क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने का कारोबार व्यापक स्तर पर चल रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम ने एक साथ गनेशपुरा कबूतरा डेरा पर दबिश दी। 
विज्ञापन


टीम को देखकर अधिकांश कारोबारी मौके से भाग गए। पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। जिसका नाम सचिन कबूतरा बताया गया।

दबिश के दौरान पुलिस बल उस समय भौंचक्का रह गया जब उन्होंने एक हैंडपंप को पानी के लिए चलाया तो पानी की जगह उसमें से शराब निकली। तत्काल टीम ने उसे अपने कब्जे में लिया। टीम ने मौके पर शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए। और लगभग पांच हजार लीटर लहन भी नष्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें