ललितपुर। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों को काबू में करने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। पुलिस कर्मियों को दंगाइयों से निपटने के गुर सिखाए गए।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, दंगे की स्थिति से निपटने और दंगों पर नियंत्रण के लिए तैयार किया गया। विभिन्न शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों में से ही बलवाई बने लोगों (भीड़) को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई कराई गई। दंगा-नियंत्रण उपकरण अश्रु गैस के गोले, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड, डाई मार्कर, रबर बुलेट गन, एंटी राइट गन व टीयर गैस गन आदि शस्त्रों के बारे में जानकार दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे। ं