संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। अराजक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। स्थानीय खुफिया इकाई गोपनीय जानकारी एकत्रित कर रही है। एमपी बॉर्डर पर पुलिस बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है।
पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है। बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने सभी थाना, कोतवाली, चौकी पुलिस को आराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समीपवर्ती मध्य प्रदेश बॉर्डर पर बैरियर लगाकर पुलिस सघन चेकिंग कर रही है। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
-
एएस चेक टीम ने की सघन चेकिंग
एएस चेक टीम ने तालबेहट में हजारिया महादेव मंदिर, कलश यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने सुरक्षा उपकरण एक्सटेंशन मिरर, प्रोडर, डीएसडीएम की मदद से लोगों के सामानों, दुकानों पर सघन चेकिंग की। मेटल डिटेक्टर से विस्फोटक पदार्थों को चेक किया गया।
पुलिस हाई अलर्ट पर है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है। एमपी बॉर्डर पर 24 घंटे बैरियर लगाकर यहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहनों की सघन तरीके से जांच की जा रही है।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक