संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएस चेक टीम, जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वस्तुओं को चेक किया गया। संदिग्ध लोगों से आवश्यक पूछताछ की गई।
अयोध्या में राम मंदिर की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा पर पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में एएस चेक टीम, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। एएस चेक टीम द्वारा सुरक्षा उपकरण एक्सटेंशन मिरर और मेटल डिटेक्टर की मदद से पूरे रेलवे स्टेशन परिसर पर संदिग्ध वस्तुओं, विस्फोटक पदार्थों को तलाश किया। यात्रियों के सामान को चेक किया। इसके साथ दुकानों की भी चेकिंग की। इस दौरान थाना जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।