ेट्रोल पंप पर चेकिंग करते कोतवाली प्रभारी संजय मित्रा
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर में स्थित बैंकों और एटीएम में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने अचानक पहुंचकर चेकिंग की। उन्होंने बैंकों में लगी भीड़ को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए और लोगों को निर्धारित दूरी पर किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सदर केशवनाथ के नेतृत्व में बैंकों व पेट्रोलपंपों पर चेकिंग अभियान चलाया। सीओ सिटी व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बैंकों में पहुंचकर लोगों से सामाजिक दूरी के तहत लाइनों में दूर-दूर खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करने को कहा। उन्होंने बैंकों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की और चेतावनी भी दी। यह देख अनावश्यक रुके लोग तत्काल बाहर हो गए। इसी दौरान करीब दो बजे पुलिस अधीक्षक खुद बैंकों में पहुंच गए और लोगों से सामाजिक दूरी के तहत ही लाइनों में रहने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जाएगा, तो उन्हें बैंकों से लौटा दिया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर एक युवक पुलिस लिखी स्कूटी लिए खड़ा था, जिस पर उन्होंने युवक से पूछा कि वह पुलिस में है, तो युवक ने मना कर दिया तो उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को पुलिस लिखी गाड़ी का तत्काल चालान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बैंकों व एटीएम की चेकिंग की और उनमें लगे सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी अलार्म, बैंक के अंदर व बाहर व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर सोशल डिस्टेंस के निर्देश दिए।
बैंक के बाहर चेकिंग करते पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएमबेग- फोटो : LALITPUR