फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस कार्यालय हुए ई-ऑफिस, डीएम-एसपी ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा तथा गोपनीय कार्यालय में ई-आफिस का शुभारंभ किया। एसपी ने बताया कि अब इन कार्यालयों में आमलोगों से जुडे़ सभी काम कागज रहित होंगे। इस प्रणाली के तहत आने वाले पत्राचारों की स्कैनिंग, पंजीकरण और पथ-निर्धारण के साथ पत्रावली बनाने, नोटिंग सहित अन्य काम इलेक्ट्रॉनिक ई ऑफिस के जरिए किए जाएंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारी, लिपिक को डिजिटल सिग्नेचर तैयार किए जाने के साथ मास्टर ट्रेनरों ने कई स्तरों पर प्रशिक्षण भी दिया है। संवाद
विज्ञापन

-
डीएस-एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल भ्रमण
ललितपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर पैदल भ्रमण किया। आम लोगों और राहगीरों से संवाद करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएस चेक टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा उपकरण एक्सटेंशन मिरर, प्रोडर, डीएसडीएम की मदद से लोगों के सामानों, दुकानों पर सघन चेकिंग की। मेटल डिटेक्टर से विस्फोटक पदार्थ की चेकिंग की। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें