संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के पूर्व पार्षद के भाई पर फायर करने के आरोपों की जांच में पुलिस जुटी हुई है। शनिवार को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाला गया। एक संदिग्ध बाइक सीसीटीवी कैमरे में चिह्नित हुई।
नगर पालिका के पूर्व पार्षद स्व. जहीर रानू ने बताया था कि 21 मई की रात को वह शहर मोहल्ला रावतयाना रामबाग स्थित अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश जोकि नकाबपोश थे आए और उन्होंने फायर कर दिया था। फायर होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया था और मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। इधर सूचना मिलने पर सीओ सदर सुनील भारद्वाज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला था। शनिवार को भी पुलिस इस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी खंगालती रही। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध बाइक चिह्नित की गई। पुलिस अब इसकी तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।