फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता को पुलिस पर परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
police - फोटो : police
विज्ञापन
ललितपुर। जायसवाल, राय, शिवहरे, सर्ववर्गीय समाज सेवा समिति ने एसपी को एक ज्ञापन देकर सब्जी विक्रेता को थाना सोजना पुलिस द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया कि 12 सितंबर को थाना सोजना के ग्राम नैकोरा निवासी मोहित राय पुत्र बारेलाल राय को एक सिपाही द्वारा एंट्री फीस एवं सब्जी की फीस न देने पर लात घूसों से मारपीट करने व थाने में चलकर देखने की धमकी का आरोप लगाया है। बताया कि मोहित थाना सोजना हाट बाजार में सब्जी की दुकान लगाए था। सिपाही ने मोहित से सब्जी खरीदी और सब्जी का पैसा मांगने पर अपना रॉब दिखाते हुए कहा कि इस बाजार में दुकान लगानी है तो उसे एंट्री फीस देनी होगी। अन्यथा सब्जी की दुकान नहीं लगा पाओगे। इस पर जब उसने मना किया और कहा कि सब्जी बेचकर ही वह अपने परिवार का गुजारा करता है तब उसने कहा कि कुछ भी हो यदि यहां दुकान लगानी है तो थाना में एंट्री देनी होगी। एंट्री देने से मना करने पर उसने मोहित के साथ लात घूसों से मारपीट कर दी। समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर प्रमोद राय, अवधेश कुमार के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें