फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिटफंड कंपनी के मुख्य आरोपियों में शामिल इनामी की गिरेबां तक पहुंचे पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चिटफंड कंपनी एलयूसीसी बनाकर आम लोगों को कम समय में अधिक रुपया होने का लालच देकर उनकी जमापूंजी धोखाधड़ी से हजारों करोड़ रुपये जमा करवा लिए गए थे। इस मामले में विभिन्न थानों में कंपनी से जुड़े आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के मामले की जांच और कार्रवाई करने के लिए एसपी ने एसआईटी का गठन किया था। पुलिस ने छह से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसके साथ इस कंपनी के मुख्य संचालकों की गिरफ्तारी पर एसपी ने इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस टीमें इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी में संभावित स्थानों पर दबिश देने में जुटी हुई थीं। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ एलयूसीसी कंपनी के मुख्य आरोपियों में शामिल एक आरोपी की गिरेबां तक पहुंच गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें