फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: होली पर पुलिस का धमाल जमकर उड़ाया रंग-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिवार वालों ने जमकर होली खेली। डीएम-एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ जमकर रंग गुलाल उड़ाया। डीजे की धुन पर होली के गीतों पर खूब थिरके। एसपी ने ताशा तो सीओ ने नगाड़ा बजाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जहां आम लोगों ने होली खेली तो शनिवार को पुलिस और उनके परिवार वाले रंग गुलाल उड़ाने के साथ डीजे की धुन पर खूब थिरके। होली खेलने के लिए पुलिस लाइन में पानी, रंग, गुलाल की व्यवस्था की गई थी। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक अपने परिवार सहित होली खेलने पहुंचे।
अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजन से मिलकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद होली का रंग चढ़ने लगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने ढोल-नगाड़े बजाकर होली कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद डीजे की धुन पर डीएम-एसपी खूब थिरके।
विज्ञापन

सीओ सदर अभय नारायण राय सहित अन्य अधिकारी भी होली के रंग में डूबे रहे। होली का रंग ऐसा चढ़ा कि एक दूसरे के कपड़े फाड़कर रंग-गुलाल लगाए। फायर सर्विस विभाग में भी जवानों ने होली खेली और थिरके। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें