फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उर्स मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदनशाह पर रविवार से शुरू हुए मेले में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए जनपद सहित गैर जनपद की पुलिस को भी तैनात किया गया है। पीएसी भी लगाई गई है।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद से एक सीओ, छह निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक, 68 हेड कांस्टेबल व सिपाही, 9 महिला सिपाही, दो यातायात उपनिरीक्षक, यातायात के पांच हेड कांस्टेबल व सिपाहियों की ड्यूटी लगाई है। इसी तरह गैर जनपद से दो क्षेत्राधिकारी, 12 निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, तीन महिला उपनिरीक्षक आदि को तैनात किया है। एक सशस्त्र गारद, डेढ़ सेक्शन पीएसी और एक फायर टेंडर भी लगाया गया है। पुलिस के आलाधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। रविवार को एएसपी अनिल कुमार व सीओ सदर अभय नारायण राय ने मेला ड्यूटी में लगे पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी निगरानी
मेले में किसी प्रकार गड़बड़ी न हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मेले में अलग-अलग जगह 17 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूम के जरिए की जाएगी।
-
मेला में बनाई गई अस्थाई चौकी
किसी समस्या की शिकायत करने के लिए यहां एक अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई है। साबिर अली को इसका प्रभारी बनाया गया है, जबकि साबेज खान को मेला प्रभारी नियुक्त किया गया है। अस्थाई चौकी में वायरलेस कंट्रोल रूम सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


वाहनों की एंट्री रोकने को बनाए गए बैरियर
भीड़ को देखते हुए मेले की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं। बुढ़वार रोड पर छोटी नहर के पास, जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास, कचहरी रोड पर बीएसपी कार्यालय के पास और पिसनारी की ओर डायट के पास बैरियर लगाए गए हैं। यहां यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी, जो वाहनों को अंदर जाने से रोकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें