फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस को मिले सुराग, संदिग्धों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रेनाइट खदान में हत्या कर फेंके गए मजदूर के शव के मामले में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अनुमान है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी नेहरू नगर क्षेत्र में ग्रेनाइट पत्थर खदान में चार सितंबर की रात को 30 वर्षीय मजदूर अनिल का अर्द्धनग्न शव मिला था। उसकी गला घोंटकर और सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या की गई थी। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने खुलासा करने के लिए काेतवाली सदर पुलिस सहित एसओजी, सर्विलांस टीम को निर्देशित किया था। टीमों ने आसपास सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगालना शुरू किया। इसके साथ घटनास्थल पर मिले मृतक अनिल के मोबाइल को लेकर सर्विलांस टीम जांच करने में जुटी थी। सूत्रों के अनुसार जांच पड़ताल के दौरान इस हत्याकांड में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें