फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: लापता महिला और बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 21 Feb 2023 12:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। महाशिवरात्रि पर्व पर तीन बच्चों और दो नाबालिग लड़कियों के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा। बताते चलें कि महाशिवरात्रि पर हजारिया महादेव मंदिर में दर्शन करने गई नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला अपने बच्चों, ननद और उसकी सहेली के साथ लापता हो गई थी। ननद की सहेली के मामा के शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने महिला, बच्चों, उसकी ननद और सहेली की खोज के लिए पांच टीमों को लगाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तालबेहट से लेकर ललितपुर स्टेशन तक कई सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। जिनके आधार पर पुलिस टीमों को पुख्ता सुराग मिले हैं। शीघ्र ही मामले को खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें