फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस का दावा -व्यापारी से लूट नहीं, गेहूं के भाव पूछने पर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई और धमकी का मामला दर्ज, नामजद आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में व्यापारी के साथ डेढ़ लाख रुपये की लूट के आरोपों की जांच में पुलिस ने मामला आपसी विवाद का बताया है। पुलिस के अनुसार गेहूं के रेट पूछने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई थी, लूट की घटना नहीं हुई।
मोहल्ला पिसनारीबाग, राजघाट रोड निवासी व्यापारी सौरभ सिंह यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास दो लोगों ने उनकी पिटाई कर डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई। जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष पहले से परिचित थे और गेहूं के भाव पूछने को लेकर विवाद हो गया था, जो मारपीट में बदल गया। इसमें व्यापारी को चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित के भाई बलराम सिंह की तहरीर पर आरोपी रामकुमार निवासी ग्राम बानौली व एक अज्ञात के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें