फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस ने मनाया छोटा गणेश का जन्मदिन, काटा केक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में गरीब व छोटे कद के व्यक्ति के साथ मनाई खुशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में मंगलवार को शहर में घूमने वाले गन्नू उर्फ गणेश का जन्मदिन पुलिस ने मनाया।
एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों ने गन्नू को नए कपड़े दिलाए और केक को कटवाया। सभी पुलिसकर्मियों ने गन्नू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मालूम हो कि गन्नू का कद छोटा है और वह शहर में घूमते रहते हैं। लोग गन्नू को प्यार से छोटा गणेश बुलाते हैं, वह गरीब परिवार से हैं।
इस दौरान एसपी रीडर केडी सिंह, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी ओमबाबू तिवारी, आशीष कुमार, हेमेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें