ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी अमरपुर मंडी प्रभारी देवराज मौर्य सोमवार की रात को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि महर्रा स्थित भारत विस्फोटक निर्माण फैक्ट्री के पीछे नाले के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से दीपक, रंजीत, अतेंद्र, लोकेश, दीपक, मुलायक, जितेंद्र, मनोज निवासी ग्राम महरौनीखुर्द को गिरफ्तार कर लिया। जुआ के फड़ से 9040 रुपये और जामा तलाशी में 890 रुपये सहित 52 ताश पत्ते बरामद किए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। संवाद